स्वागतम

मेरे ब्लॉग में आपका स्वागत है - हेम चन्द्र कुकरेती

Sunday, February 13, 2022

किस आधार पर चुनें अपना विधायक

अपना विधायक चुनने के लिए सही विकास के दृष्टिगत तार्किक आधार हो सकता हैः 

1. उसकी व्यक्तिगत विशेषताएँ जैसे: ईमानदार, प्रभावशाली, समर्पित, सकारात्मक आदि के - 50 अंक 

2. उसकी पार्टी की सरकार बनने की सम्भावनाएँ के - 30 अंक 

3. यदि उसकी पार्टी की केंद्र में सरकार है के - 20 अंक 



Friday, February 11, 2022

शिक्षण संस्थानों में अनुशासनहीनता

आवश्यकता है शिक्षण संस्थानों में अध्ययन से पहले अनुशासन, देशप्रेम, व्यवहार, आदतें, शिष्टाचार, नैतिक मूल्य, स्वास्थ्य व सुरक्षा जैसे मूलभूत विषयों को सिखाने की। ताकि वो देश का भविष्य बनाने वाले अच्छे नागरिक बनें, ना कि उपद्रवी।

 

Tuesday, February 1, 2022

मताधिकार से वंचित मतदाताओं का एक अभिजात्य वर्ग

देश में मतदाताओं का एक बड़ा वर्ग, जिसमें विभिन्न कारणों से चुनाव के दिन गृह नगर से बाहर रहने वाले नागरिक हैं, मतदान में भाग लेने से वंचित रह जाते हैं। इसमें अधिकतर घर से बाहर के नगरों में कार्यरत अथवा व्यक्तिगत या कार्यालयी कारणों से कुछ दिनों के लिए बाहर गए कर्मचारी, या लम्बी लाइन में लगने से बचने वाले मतदाता आदि शामिल हैं। अधिकतर चुनावी ड्यूटी में लगे सरकारी कर्मचारी भी अपने मताधिकार का उपयोग नहीं कर पाते।

यदि वोटर कार्ड को आधार से लिंक कर दिया जाय, और एक वोटिंग पोर्टल के माध्यम से मतदाता को आधार से जाँच (आधार से जुड़े मोबाइल पर ओ.टी.पी. से या बायोमेट्रिक डिवाइस द्वारा) करने के पश्चात उसके गृह नगर के चुनाव में मतदान (प्रत्याशियों की सूची के साथ) का अधिकार दे दिया जाय तो इस समस्या से काफ़ी हद तक छुटकारा मिल सकता है। 

इस व्यवस्था से कोई भी मतदाता चाहे वो किसी दुर्गम स्थान पर ही क्यों न हो, अपने मोबाइल या कम्प्यूटर से घर बैठे मतदान कर सकता है। इस प्रणाली को आवश्यकतानुसार वोटिंग मशीन का विकल्प भी बनाया जा सकता है, और इससे मतदान का प्रतिशत 90% से भी अधिक बढ़ाया जा सकता है।