स्वागतम

मेरे ब्लॉग में आपका स्वागत है - हेम चन्द्र कुकरेती

Saturday, April 23, 2022

समय की आवश्यकता

विभिन्न  कारणों से बिजली और पानी की कमी तथा वर्षा ऋतु में वर्षा जल भराव जैसी समस्याओं में प्रतिवर्ष वृद्धि हो रही है। इस समस्या के निदान के लिए ये कदम अति आवश्यक हैं-

१. ऊर्जा दक्ष भवनों (energy efficient buildings) के निर्माण को प्रोत्साहित करना : प्राकृतिक रौशनी/तापमान नियंत्रण का अधिकतम उपयोग और ऊर्जा की खपत को कम करने वाली तकनीकी के भवन (green building) व साधन डिज़ाइन कर उनको लागू करवाना।

२. ग़ैर-पारम्परिक ऊर्जा स्रोतों को प्रोत्साहित किया जाना : सौर, वायु आदि से ऊर्जा बनाने वाले साधनों के उपयोग सम्बन्धी भवन निर्माण में आवश्यक नियम बनाना।

३. वर्षा जल संभरण को बढ़ावा देना : प्रत्येक भवन मालिक या संस्था के लिए वर्षा जल संभरण हेतु अवश्य नियम बनाना।