स्वागतम

मेरे ब्लॉग में आपका स्वागत है - हेम चन्द्र कुकरेती

Monday, June 13, 2022

गर्मी से राहत पाएँ


ऑफिस, बाजार और इधर-उधर की भागदौड़ के बाद घर आने पर हर कोई घर में शीतल व आरामदायक वातावरण की आशा रखता है। यद्यपि, अधिकतर लोग कूलर और ए.सी. से घर को ठंडा रखते हैं, लेकिंन प्रकृतिक, सरल व कम खर्च वाले साधनों से भी घर के अंदर के तापमान को काफी कम किया जा सकता है। इन साधनों से न केवल बिजली की खपत कम होगी बल्कि बिजली न होने पर भी ये उपाय कारगर होंगे। 

छत को ठंडा रखना- गर्मी के मौसम में छत को अधिक समय तक सीधी धूप का सामना करना पड़ता है, इस कारण से छत का पंखा भी गरम हवा देता है और घर के अंदर तापमान अधिक रहता है। छत को इन उपायों से ठंडा रख सकते हैं-

1. छत के ऊपर पूरे छत को ढकने वाली जूट की चटाई बिछाकर उसे सुबह-शाम पानी से भिगोते रहना चाहिए। छत की पानी की टंकी से भी छिद्रदर पाइप लगाकर इसे निरंतर गीला रखा जा सकता है।

2. छत के ऊपर फूल सब्जी या अन्य प्रकार के पौधे, मिट्टी के गमलों में लगाने से भी छत को ठंडा रखा जा सकता है, साथ ही घर की ऑरगेनिक सब्जियों का आनंद लिया जा सकता हैं। 

3. पौधे वाले गमले लगाना संभव न हो तो बिना पौधों वाले गमलों को पानी से भरकर रखा जा सकता है, गर्मी से परेशान पक्षियों के लिए भी यह उपयोगी होगा। 

4. यदि यह भी संभव न हो तो गमलों को उल्टा करके छत के उपर रखा जा सकता है;

5. आजकल सरकार को ओर से घरेलू सौर ऊर्जा प्लांट लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। छतों में सोलर प्लांट लगवाने से न केवल छत को ठंडा रखा जा सकता है, बल्कि बिजली के बिल को भी काफी कम किया जा सकता है।

दीवारों को ठंडा रखना- छत के अलावा दीवारों को भी ठंडा रखना आवश्यक है क्योंकि सुबह व शाम को जो दीवारें सीधी धूप के संपर्क में रहती हैं, वो गर्म होकर घर के अंदर गर्मी का विकिरण करती रहती हैं। इसके लिए कुछ सरल उपाय हैं-

1. पूर्व व पश्चिम दिशा में दीवारों के ऊपर इस प्रकार शेड बनवाएँ कि दीवारों पर धूप न पड़े।

2. पूर्व व पश्चिम दिशा दिशा की बाहरी दीवारों पर गर्मी अवरोधक, जैसे टाइल्स, लकड़ी के ब्लॉक, चिक आदि लगाने से दीवारों को धूप द्वारा गर्म होने से रोका जा सकता है।

3. सीधी डूप आने वाली जगहों पर कुछ बड़े या बेल वाले पौधे लगाएँ जो दीवारों को धूप से बचाएं, साथ ही घर कि सुंदरता भी बढ़ाएँ।

4. दिन के समय जब बाहरी तापमान बहुत अधिक रहता है, उस समय खिड़की, दरवाजों को बंद रखना चाहिए और पर्दों का इस्तेमाल करना चाहिए, सूती व मोटे पर्दे भी तापमान अवरोधक का कार्य करते हैं। 

घर के अंदर क्या कर सकते हैं-

1. पूर्व व पश्चिम दिशा में अंदर की ओर वार्डरोब आदि बनाकर बाहरी दीवार की गर्मी को सीधे अंदर आने से रोका जा सकता है।

2. धुले हुए कपड़ों को घर के अंदर ही सुखाएँ, इससे घर के अंदर ठंडक भी रहेगी और तेज धूप से कपड़े भी सुरक्षित रहेंगे। 

3. घर के अंदर अधिक ऑक्सिजन देने वाले पौधे लगाएँ तथा उनको नियमित सींचते रहें। घर में ऑक्सिजन के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा और ठंडक भी मिलेगी।

Thursday, June 9, 2022

Knowledge & common sense

 One pound of knowledge requires ten pounds of common sense, to analyse and use it correctly.


Similarly, social media is a flood of information (right, partial right, wrong and manipulated). People who share what, is also a reflection of their level of common sense.

Tuesday, June 7, 2022

कभी-कभी सत्य नुक़सानदायक भी हो सकता है

 Success brings false friends and true enemies. 

सफलता के साथ झूठे मित्र और सच्चे शत्रुओं की संख्या बढ़ती जाती है। और इनका कितना भी भला चाहो, लेकिन ये आपकी एक गलती का इंतज़ार कर रहे होते हैं। ये आपकी एक छोटी सी गलती को लेकर सभी सम्भावित तरीक़ों से आपको नुक़सान पहुँचाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते। इनमें सबसे ज़्यादा ख़तरनाक वो होते हैं जो आस्तीन में छुपकर आपकी बातों को तोड़-मरोड़कर दुनिया में आपकी मेहनत से बनाई प्रतिष्ठा को बिगाड़ देते हैं।

इसलिए भले ही आप सही हों, लेकिन एक ज़िम्मेदार पद में रहते हुए आपको ये भी पता रहना चाहिए कि किन परिस्थितियों में क्या नहीं बोलना है। इतिहास गवाह है कि द्रौपदी का एक सत्य महाभारत में बदल गया था। देशहित और देश की अखंडता व एकता सर्वोपरि है।

Chanakya Neeti- "When you want to win the situation, you should know what Not to Speak"