चंद सौदागरों ने इसकी भी दुकानें खोल दी।
स्वागतम
Tuesday, June 6, 2023
Wednesday, January 11, 2023
जोशीमठ त्रासदी
आवश्यकता है, पूरे उत्तराखण्ड को उसकी भौगोलिक, धार्मिक, पर्यावरणीय, आर्थिक, सामाजिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, और रोज़गार आधारित मास्टर प्लान से विकसित करने की।
#joshimath #joshimathsinking
Friday, September 30, 2022
उत्तराखंड और अपराध
उत्तराखंड में पिछले दिनों चर्चा में आए पेपर लीक घोटाला, भर्ती घोटाला, अवैध खनन से पुल क्षति, और अंकिता हत्याकांड से कुछ तथ्य निकलकर आए हैं:
१. पद, पैसा और पहुँच आज भी मेहनत, ग़रीबी और ईमानदारी पर भारी है।
२. नुक़सान होने के बाद ही राज खुलने या जन आक्रोश पश्चात पत्रकार, सामाजिक संगठन और राजनैतिक पार्टियाँ सक्रिय होती हैं। घटना होने से पहले ये सभी विभिन्न कारणों से चुप रहते हैं।
३. राजनैतिक पार्टियाँ, उनके समर्थक पत्रकार, चैनल और लोग, अपना वोट बैंक (जाति,धर्म) या अपने स्वार्थ के अनुसार (calculated) ही ऐसी घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हैं।
४. अधिकतर, दोषारोपण और अनावश्यक बहस पर ही सबका ध्यान रहता है, भविष्य में इस प्रकार की घटना दुबारा न हो, इसकी रोकथाम व सावधानियों पर कार्रवाई कम ही होती है।
इन घटनाओं की रोकथाम के लिए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, अवैध खनन जैसे भ्रष्टाचार की सूचना देने और उसपर करवाई के लिए उचित व्यवस्था तथा महिला सुरक्षा के लिए आसान व सुलभ पुलिस एवं सूचना तंत्र (including awareness program) के गठन की आवश्यकता है।
Monday, June 13, 2022
गर्मी से राहत पाएँ
ऑफिस, बाजार और इधर-उधर की भागदौड़ के बाद घर आने पर हर कोई घर में शीतल व आरामदायक वातावरण की आशा रखता है। यद्यपि, अधिकतर लोग कूलर और ए.सी. से घर को ठंडा रखते हैं, लेकिंन प्रकृतिक, सरल व कम खर्च वाले साधनों से भी घर के अंदर के तापमान को काफी कम किया जा सकता है। इन साधनों से न केवल बिजली की खपत कम होगी बल्कि बिजली न होने पर भी ये उपाय कारगर होंगे।
छत को ठंडा रखना- गर्मी के मौसम में छत को अधिक समय तक सीधी धूप का सामना करना पड़ता है, इस कारण से छत का पंखा भी गरम हवा देता है और घर के अंदर तापमान अधिक रहता है। छत को इन उपायों से ठंडा रख सकते हैं-
1. छत के ऊपर पूरे छत को ढकने वाली जूट की चटाई बिछाकर उसे सुबह-शाम पानी से भिगोते रहना चाहिए। छत की पानी की टंकी से भी छिद्रदर पाइप लगाकर इसे निरंतर गीला रखा जा सकता है।
2. छत के ऊपर फूल सब्जी या अन्य प्रकार के पौधे, मिट्टी के गमलों में लगाने से भी छत को ठंडा रखा जा सकता है, साथ ही घर की ऑरगेनिक सब्जियों का आनंद लिया जा सकता हैं।
3. पौधे वाले गमले लगाना संभव न हो तो बिना पौधों वाले गमलों को पानी से भरकर रखा जा सकता है, गर्मी से परेशान पक्षियों के लिए भी यह उपयोगी होगा।
4. यदि यह भी संभव न हो तो गमलों को उल्टा करके छत के उपर रखा जा सकता है;
5. आजकल सरकार को ओर से घरेलू सौर ऊर्जा प्लांट लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। छतों में सोलर प्लांट लगवाने से न केवल छत को ठंडा रखा जा सकता है, बल्कि बिजली के बिल को भी काफी कम किया जा सकता है।
दीवारों को ठंडा रखना- छत के अलावा दीवारों को भी ठंडा रखना आवश्यक है क्योंकि सुबह व शाम को जो दीवारें सीधी धूप के संपर्क में रहती हैं, वो गर्म होकर घर के अंदर गर्मी का विकिरण करती रहती हैं। इसके लिए कुछ सरल उपाय हैं-
1. पूर्व व पश्चिम दिशा में दीवारों के ऊपर इस प्रकार शेड बनवाएँ कि दीवारों पर धूप न पड़े।
2. पूर्व व पश्चिम दिशा दिशा की बाहरी दीवारों पर गर्मी अवरोधक, जैसे टाइल्स, लकड़ी के ब्लॉक, चिक आदि लगाने से दीवारों को धूप द्वारा गर्म होने से रोका जा सकता है।
3. सीधी डूप आने वाली जगहों पर कुछ बड़े या बेल वाले पौधे लगाएँ जो दीवारों को धूप से बचाएं, साथ ही घर कि सुंदरता भी बढ़ाएँ।
4. दिन के समय जब बाहरी तापमान बहुत अधिक रहता है, उस समय खिड़की, दरवाजों को बंद रखना चाहिए और पर्दों का इस्तेमाल करना चाहिए, सूती व मोटे पर्दे भी तापमान अवरोधक का कार्य करते हैं।
घर के अंदर क्या कर सकते हैं-
1. पूर्व व पश्चिम दिशा में अंदर की ओर वार्डरोब आदि बनाकर बाहरी दीवार की गर्मी को सीधे अंदर आने से रोका जा सकता है।
2. धुले हुए कपड़ों को घर के अंदर ही सुखाएँ, इससे घर के अंदर ठंडक भी रहेगी और तेज धूप से कपड़े भी सुरक्षित रहेंगे।
3. घर के अंदर अधिक ऑक्सिजन देने वाले पौधे लगाएँ तथा उनको नियमित सींचते रहें। घर में ऑक्सिजन के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा और ठंडक भी मिलेगी।
Thursday, June 9, 2022
Knowledge & common sense
One pound of knowledge requires ten pounds of common sense, to analyse and use it correctly.
Similarly, social media is a flood of information (right, partial right, wrong and manipulated). People who share what, is also a reflection of their level of common sense.
Tuesday, June 7, 2022
कभी-कभी सत्य नुक़सानदायक भी हो सकता है
Success brings false friends and true enemies.
सफलता के साथ झूठे मित्र और सच्चे शत्रुओं की संख्या बढ़ती जाती है। और इनका कितना भी भला चाहो, लेकिन ये आपकी एक गलती का इंतज़ार कर रहे होते हैं। ये आपकी एक छोटी सी गलती को लेकर सभी सम्भावित तरीक़ों से आपको नुक़सान पहुँचाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते। इनमें सबसे ज़्यादा ख़तरनाक वो होते हैं जो आस्तीन में छुपकर आपकी बातों को तोड़-मरोड़कर दुनिया में आपकी मेहनत से बनाई प्रतिष्ठा को बिगाड़ देते हैं।
इसलिए भले ही आप सही हों, लेकिन एक ज़िम्मेदार पद में रहते हुए आपको ये भी पता रहना चाहिए कि किन परिस्थितियों में क्या नहीं बोलना है। इतिहास गवाह है कि द्रौपदी का एक सत्य महाभारत में बदल गया था। देशहित और देश की अखंडता व एकता सर्वोपरि है।
Chanakya Neeti- "When you want to win the situation, you should know what Not to Speak"
Monday, May 16, 2022
आक्रांताओं द्वारा क्षतिग्रस्त भारतीय संस्कृति
आक्रांताओं द्वारा क्षतिग्रस्त किए गए, हमारे देश के प्राचीन मंदिरों की ये विशेषताएं हैं :
१. ये देश के प्राचीन सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और सबसे पुराने सनातन धर्म की धरोहर हैं
२. इनका उल्लेख धार्मिक ग्रंथों में स्थान के नाम सहित किया गया है, इसलिए न केवल मंदिर का बल्कि इनके भौगोलिक स्थान का भी अपना महत्व है
३. इनका न केवल धार्मिक, बल्कि ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व भी है
४. इनके अंदर स्थित प्राचीन मूर्तियां तथा कलाकृतियां उपस्थित हैं, जिन पर शोध करके कई रहस्यों को जाना जा सकता है
५. स्थापत्य कला व मूर्तिकला के शिक्षार्थियों के लिए ये अध्ययन का विषय हो सकते हैं
६. प्रत्येक भारतीय को इनके धार्मिक, ऐतिहासिक, पुरातात्विक और स्थापत्य शैली की वास्तविकता जानने का अधिकार है
७. इन मंदिरों के महत्व को यदि दुनिया के सामने रखा जाय तो इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही रोजगार के साधन भी उत्पन्न हो सकते हैं
८. हिंदुओं के इन पवित्र पूजा स्थलों का सभी समुदाय के लोगों द्वारा आदर किया जाना चाहिए, तथा इनके महत्व को समझकर इनके संग्रहण व जीर्णोद्धार के लिए सहयोग करना चाहिए